रुद्रपुर: कोहरे ने रोकी सड़कों में रफ्तार, ठंड से बचाव को जले अलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गुरुवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। इसका असर यातायात पर पड़ा। जिन सड़कों पर वाहन तेज रफ्तार भरते थे, कोहरे की सफेद चादर के बीच उन्हें धीमी गति में मंजिल की ओर बढ़ना पड़ा। बुधवार देर रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। गुरुवार तड़के तक कोहरा काफी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। गुरुवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। इसका असर यातायात पर पड़ा। जिन सड़कों पर वाहन तेज रफ्तार भरते थे, कोहरे की सफेद चादर के बीच उन्हें धीमी गति में मंजिल की ओर बढ़ना पड़ा।

गुरुवार की सुबह रुद्रपुर में छाया घना कोहरा।

बुधवार देर रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। गुरुवार तड़के तक कोहरा काफी घना हो गया। सुबह नौ बजे तक धूप नहीं खिलने से ठंड का भी प्रभाव रहा। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए जगह जगह अलाव जलाए। जिन्हें लकड़ी नहीं मिली उन्होंने कचरे को जलाकर जाड़े से बचने की कोशिश की। बढ़ती ठंड के बीच नगर निगम लापरवाह दिखा। अलाव की उसकी व्यवस्था ज्यादातर फेल दिखी। इस पर लोग नगर निगम के अफसरों को कोसते दिखे।

संबंधित समाचार