खटीमा में दूसरे दिन भी 24 और जसपुर में नौ संक्रमित मिले
खटीमा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। पहले दिन 30 के बाद दूसरे दिन गुरुवार को 24 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। टीमों ने सक्रमितों के संपर्क में आए 42 लोगों …
खटीमा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। पहले दिन 30 के बाद दूसरे दिन गुरुवार को 24 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। टीमों ने सक्रमितों के संपर्क में आए 42 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इधर, यूपी व नेपाल सीमा के साथ ही सरकारी अस्पताल में कुल 475 लोगों के सैंपल लिए गए।
कोविड प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि 11 जनवरी के 386 लोगों के सैंपल में 24 लोग संक्रमित मिले हैं। जिनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। इस बीच यूपी सीमा हल्दीघेरा बैरियर में स्वास्थ्य टीमों ने 225 सैंपल व नेपाल सीमा मेलाघाट में 70 व नागरिक अस्पताल में 130 लोगों की जांच कर सैंपल लिया।
इस बीच हल्दी घेरा में डॉ. मनुश्रवा आर्य, निर्मला धामी, कुंदन अधिकारी, अर्चना श्रीवास्तव, सूरज सागर की टीम ने 50 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की। साथ ही टीके से वंचित 40 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस बीच सत्रहमील चौकी इंचार्ज एसआई जगत सिंह साही ने 20 का आपदा प्रबंधन अधिनियम में चालान काटा। वहीं क्षेत्र के 27 टीकाकरण केंद्रों में 18 सौ लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
जसपुर में नौ कोरोना संक्रमित मिले
जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड इंचार्ज डॉ. शाहरुख ने बताया कि गुरुवार को जांच के दौरान क्षेत्र में नौ लोग कोरोना संक्रमित पाये गए । उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों में दो लोग नगर के मोहल्ला नई बस्ती के, 2 लोग आवास-विकास के, 2 लोग गांव बढ़ियों वाला के तथा पांच लोग बॉर्डर पर हुई जांच में संक्रमित मिले, जो दूसरे प्रदेशों के हैं। जसपुर में अब तक 46 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बावजूद लोग कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
