काशीपुर: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवकों से डेढ़ लाख की ठगी
रुद्रपुर, अमृत विचार। नौकरी के लिए कुवैत भेजने के नाम पर रुद्रपुर की एक एजेंसी द्वारा यूपी निवासी पांच युवकों से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने के लिए टिकट लेने रुद्रपुर स्थित एजेंसी के कार्यालय पर पहुंचे युवकों को ठगी का एहसास …
रुद्रपुर, अमृत विचार। नौकरी के लिए कुवैत भेजने के नाम पर रुद्रपुर की एक एजेंसी द्वारा यूपी निवासी पांच युवकों से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने के लिए टिकट लेने रुद्रपुर स्थित एजेंसी के कार्यालय पर पहुंचे युवकों को ठगी का एहसास हुआ। एजेंसी के कार्यालय पर ताला लटका हुआ है और संबंधित व्यक्ति का फोन भी बंद है। पीड़ित युवकों ने कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यूपी के जिला बलिया के ग्राम रसड़ा निवासी मंजीत चौहान ने पुलिस को बताया कि उसके साथ चार अन्य साथी नगरा निवासी चितरंजन, संजय पुष्पक, आजाद चौहान व चंद्रशेखर ने कुवैत जाने की योजना बनाई। आजाद व चंद्रशेखर पहले भी कुवैत में नौकरी कर चुके हैं। बताया कि करीब एक माह पहले उनकी जान पहचान रुद्रपुर के एक व्यक्ति से हुई, जिसकी मॉडल कालोनी में वीजा एंड पासपोर्ट की एजेंसी है।
पांचों ने कुवैत जाने के लिए ऑनलाइन युवक के खाते में डेढ़ लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्होंने 14 तारीख को दिल्ली से कुवैत की फ्लाइट का टिकट लिया। बीते बुधवार को मंजीत अपने चारों साथियों संग दिल्ली के लिए रवाना हुआ। लेकिन इस बीच आरोपी एजेंसी संचालक व्यक्ति ने उन्हें दिल्ली न जाकर कार्यालय रुद्रपुर बुलाया।
इसके बाद वह बरेली में ट्रेन से उतरकर रुद्रपुर पहुंचे। यहां एजेंसी के कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय पर ताला लटका हुआ मिला। आसपास पूछताछ करने पर भी उन्हें एजेंसी संचालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी, साथ ही आरोपी का फोन भी बंद आया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मंजीत ने बताया कि एजेंसी संचालक ने प्रत्येक से 30 हजार रुपये लिए है और उन सभी का पासपोर्ट भी उस व्यक्ति के पास ही है। एसएसआई सतीश कापड़ी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चेक बाउंस का फरार वारंटी गिरफ्तार
काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी व कांस्टेबल गिरीश मठपाल ने एक कन्फेक्शनरी के पास काशीपुर निवासी अर्पित बत्रा को गिरफ्तार किया है। वारंटी चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था।
