हल्द्वानी: धूमधाम से मनाई लोहड़ी, गिद्दा और भांगड़ा में झूमे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। धरमपुरा जन कल्याण समिति ने गुरुवार को धूमधाम से लोहड़ी मनाई। गुरु की अरदास करते हुए बुजुर्गों ने लोहड़ी जलाई। मूंगफली दी खुशबू, ते गुड़ दी मिठास, मक्के दी रोटी दे सरसों दा साग, दिल दी खुशी ते अपनों का प्यार, मुबारक होवे त्वानूं लोहड़ी का त्योहार… गाकर एक-दूसरे को बधाई दी। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। धरमपुरा जन कल्याण समिति ने गुरुवार को धूमधाम से लोहड़ी मनाई। गुरु की अरदास करते हुए बुजुर्गों ने लोहड़ी जलाई। मूंगफली दी खुशबू, ते गुड़ दी मिठास, मक्के दी रोटी दे सरसों दा साग, दिल दी खुशी ते अपनों का प्यार, मुबारक होवे त्वानूं लोहड़ी का त्योहार… गाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार लोहड़ी पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए। लोगों ने अपने-अपने घरों में ही धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया। रेबड़ी, तिल डालकर अग्नि को अर्पित कर सभी की खुशहाली की कामना की। बच्चों ने भांगड़ा, गिद्दा नृत्य किया। सुंदरी मुंदरी होय गीत गाकर सभी ने खुशियां बांटीं। समिति अध्यक्ष हरिमोहन अरोरा ने बताया कि 13 वर्षों से धरमपुरावासी सामूहिक लोहड़ी मना रहे हैं।

संबंधित समाचार