बाजुपर: पेरोल पर आए बीमार आरोपी की मौत
बाजपुर, अमृत विचार। पेरोल पर घर आए पत्नी की हत्या के आरोप में हल्द्वानी जेल में बंद बीमार आरोपी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार राजेंद्र सनवाल की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस चौकी दोराहा के अंतर्गत ग्राम महेशपुरा निवासी कमल सिंह (40) पुत्र रामलाल की सुबह …
बाजपुर, अमृत विचार। पेरोल पर घर आए पत्नी की हत्या के आरोप में हल्द्वानी जेल में बंद बीमार आरोपी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार राजेंद्र सनवाल की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस चौकी दोराहा के अंतर्गत ग्राम महेशपुरा निवासी कमल सिंह (40) पुत्र रामलाल की सुबह घर पर ही मौत हो गई। वह टीबी की बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है, जो कि पत्नी की हत्या करने के आरोप में हल्द्वानी जेल में बंद था तथा करीब साढ़े तीन माह पहले ही पेरोल पर हल्द्वानी जेल से घर आया था। वहीं हत्यारोपी की मौत की सूचना पर तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में ले लिया।
आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भाई नंदलाल उर्फ कालू ने बताया है कि 20 मार्च 2016 को कमल की पत्नी कमलेश ने घरेलू कलह की वजह से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में कमलेश के भाई प्रकाश ने बच्चों के साथ मिलकर कमल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 26 मार्च 2016 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और तभी से वह हल्द्वानी की जेल में बंद था।
बताया गया कि मृतक के पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जो कि अपने नाना के साथ ग्राम धूरिया हरिपुरा हरसान में रहते हैं। हल्द्वानी जेल में बंद कमल को टीबी की बीमारी हो गई थी जिसके चलते उसे सुशीला तिवारी में भर्ती कराया गया था, जहां काफी इलाज होने के बाद भी स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया जिस पर उसका भाई प्रकाश पेरोल पर उसे घर ले गया और यहीं पर उसका इलाज कराया जा रहा था।
