अयोध्या : सुंदर मुंदरीय होए तेरा कौन विचारा… शहर में दिखा लोहड़ी का उल्लास
अयोध्या। जिले में मकर संक्रांति का पावन पर्व से पूर्व गुरूवार को शहर के पंजाबी समुदाय के लोगों ने धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। इस अवसर पर अयोध्या में सुंदर मुंदरीय होए तेरा कौन विचारा होए” सरीखे गीतों पर नाचते गाते लोगों ने लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। अयोध्या में जगह-जगह दिखा लोहड़ी का …
अयोध्या। जिले में मकर संक्रांति का पावन पर्व से पूर्व गुरूवार को शहर के पंजाबी समुदाय के लोगों ने धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। इस अवसर पर अयोध्या में सुंदर मुंदरीय होए तेरा कौन विचारा होए” सरीखे गीतों पर नाचते गाते लोगों ने लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया।
अयोध्या में जगह-जगह दिखा लोहड़ी का उल्लास
भांगड़ा, ढोल, साउंड पर बजते हिट पंजाबी गीतों के साथ शहर में जगह-जगह लोहड़ी का उल्लास बिखरा। गुरुवार शाम होते ही तमाम इलाकों में जली लोहड़ी में मूंगफली, मक्के के लावे, रेवड़ी, गजक तिल और मिठाइयां छुड़ाई गई। पंजाबी गीतों के साथ शहर में जगह जगह उल्लास बिखरा। नगर की सुंदरनगर कॉलोनी, बालक राम कॉलोनी, मौदहा, चौक, लाजपत कॉलोनी, गुरुद्वारा नजर बाग, खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण,गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्साह और उमंग के बीच उत्सवी माहौल में पर्व का लोगों ने आनंद उठाया।
युवा और बुजुर्ज समेत महिलाओं ने किया डांस
सिख समुदाय के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले एकत्र की गई लकड़ी और उपले को जलाकर युवा और बुजुर्ग समेत सभी ने हर्षोल्लास के साथ भांगड़ा नृत्य और महिलाओं ने लोहड़ी गीत लो आ गई लोहड़ी वे…. आदि गीत गाए गए। इस दौरान गुड़, मूंगफली, मक्का, तेल व गजक आदि चढ़ाया गया। गुरुद्वारा दुखनिवारण में हुए लोहड़ी पर्व में राजेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रतिपाल सिंह पाली, गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी के सीईओ अमनदीप सिंह वीसी ने बताया कि दिन भर लोहड़ी के बाद लोगों ने हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: …तो जिले में इस वजह से नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, जानें
सभी आए लोगों को लोहड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान गगनदीप, जसबीर सिंह सेठी, प्रतिपाल सिंह गांधी, गुरचरण सिंह, अजित सिंह, अमरीक सिंह गम्भीर, जस्सी माता, तरविंदीर कौर समेत समुदाय के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
