बरेली: कल जिला अस्पताल में कोरोना जांच हो सकती है प्रभावित
बरेली, अमृत विचार। शासन ने कोरोना जांचें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते जांचें प्रभावित हो रही हैं। दरअसल, जिला अस्पताल स्थित आरटी-पीसीआर जांच के लिए बीएसएल टू लैब में जांच संबंधी सामग्री का टोटा हो गया है। वजह है कि यहां कोरोना जांच में उपयोग होने वाली सामग्री …
बरेली, अमृत विचार। शासन ने कोरोना जांचें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते जांचें प्रभावित हो रही हैं। दरअसल, जिला अस्पताल स्थित आरटी-पीसीआर जांच के लिए बीएसएल टू लैब में जांच संबंधी सामग्री का टोटा हो गया है।
वजह है कि यहां कोरोना जांच में उपयोग होने वाली सामग्री मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से मुहैया कराई जाती हैं लेकिन लैब को समय पर सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिसके चलते आज यानि शुक्रवार को लैब पर कोरोना जांचें प्रभावित हो सकती हैं जिससे जिले में कोरोना जांचों का निर्धारित लक्ष्य पूरा करने में दिक्कत आएंगी।
जिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से सीएमओ कार्यालय को पूर्व में ही दो बार पत्र भेजकर जांच सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई लेकिन प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस संबंध में जिला अस्पताल के अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि लैब प्रभारी की ओर से अवगत कराया गया है कि कोरोना जांच संबंधी कुछ सामग्री न होने के चलते जांचें प्रभावित होने की संभावना है। सीएमओ को पूर्व में सामग्री उपलब्ध कराने को पत्र भेजा गया है।
