यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का तहसील स्तर पर होगा सत्यापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन व जिला स्तर पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद में बोर्ड परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन चयन कर लिया है। चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व वेबसाइड पर अपलोड कर दी गई है। इनके भौतिक सत्यापन के लिए तहसील …

बरेली,अमृत विचार। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन व जिला स्तर पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद में बोर्ड परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन चयन कर लिया है। चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व वेबसाइड पर अपलोड कर दी गई है।

इनके भौतिक सत्यापन के लिए तहसील स्तर पर टीम गठित की गई है जो परीक्षा केंद्र पहुंचकर कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष जिले में हाईस्कूल के लिए 46830 व 40375 इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने के लिए छात्र पंजीकृत हैं। गत शैक्षिक सत्र में 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

इस बार 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहसील स्तर पर एसडीएम, एई सिविल, प्रधानाचार्यों की गठित टीम अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर वहां मूलभूत सुविधाओं के संबंध में कई बिदुओं पर जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम की अध्यक्षता में जिले में बैठक की जाएगी। उसमें आई आपत्तियां, अन्य शिकायतों पर चर्चा कर केंद्रों को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

संबंधित समाचार