बरेली: स्मैक तस्कर रिफाकत का फरार भाई गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। स्मैक की तस्करी कर दस करोड़ की संपत्ति अर्जित करने वाले तस्कर रिफाकत के 25 हजार के इनामी भाई को पुलिस ने डोहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। अब इस मामले में चार और लोगों की गिरफ्तारी बाकी है। …
बरेली, अमृत विचार। स्मैक की तस्करी कर दस करोड़ की संपत्ति अर्जित करने वाले तस्कर रिफाकत के 25 हजार के इनामी भाई को पुलिस ने डोहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। अब इस मामले में चार और लोगों की गिरफ्तारी बाकी है।
कुछ दिनों पहले ही बारादरी पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के सराय निवासी स्मैक तस्कर रिफाकत को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस को स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ में उसने बताया था कि वह मुंबई और दिल्ली में स्मैक की सप्लाई करता था। इसके बाद पुलिस ने उसके पांच साथियों के नाम जांच में खोले थे।
एसएसपी ने तीन दिन पहले ही पांचों लोगों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद जोगी नवादा पुलिस ने उसके भाई ईशाकत को बुधवार की शाम को डोहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के पास पुलिस का तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
