डबल इंजन की सरकारों से मिला धोखा, जनता करेगी भाजपा का सफाया: अखिलेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों से जो धोखा मिला है, उससे अब जनता ने भाजपा का सफाया करना तय कर लिया है। प्रदेश में बदलाव की हवा बह रही है और सभी मान रहे हैं कि सपा ही एक मात्र विकल्प है। बोले …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों से जो धोखा मिला है, उससे अब जनता ने भाजपा का सफाया करना तय कर लिया है। प्रदेश में बदलाव की हवा बह रही है और सभी मान रहे हैं कि सपा ही एक मात्र विकल्प है।

बोले अखिलेश, बढ़ती महंगाई से परेशान है जनता

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि किसान और गरीब आदमी को भाजपा राज में गुजर-बसर करना सम्भव नहीं रह गया है। बढ़ती महंगाई और सरकारी कुनीतियों के चलते सभी परेशान हैं। वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने महंगाई दोगुनी कर किसानों को बेहाल कर दिया है।

बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि की मार से किसान तबाह है। मुआवजे की आस से सरकार की ओर टकटकी लगाए किसान देख रहा है पर संवेदन शून्य मुख्यमंत्री को ज्यादा फिक्र चुनाव की पड़ी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के उपयोग की सभी चीजें कपड़ा, तेल, चीनी, सब महंगे हो गए हैं। 100 दिन में महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आने वालों ने महंगाई सौ गुना बढ़ा दिया है। दिसम्बर से तेल के दाम 24.32 प्रतिशत तक बढ़े हैं। ईंधन व बिजली 13.35 प्रतिशत महंगी है। इलेक्ट्रिक सामान भी महंगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: बरेली: अखिलेश यादव सभी को एडजस्ट कर नहीं सकते, इसलिए कई विधायक नहीं आए

बीजेपी सरकार में हर वर्ग परेशान, सभी से हुआ भेदभाव

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के साथ अन्याय और भेदभाव हुआ। दिल्ली से भाजपा के जो लोग यहां आते हैं वह महंगाई बेरोजगारी अन्याय और भेदभाव पर बात नहीं करते हैं। भाजपा ने बेरोजगारी घटाने के लिए कोई काम नहीं किया। इन्वेस्टमेंट के नाम पर बड़े-बड़े इन्वेस्टर मीट हुए लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। प्रदेश में कहीं कोई नया कारखाना नहीं लगा। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने कोई काम नहीं किया। यह डबल इंजन आपस में टकराते रहे हैं।

संबंधित समाचार