बरेली: घर छोड़ने का दबाव, महिला के बेटे से की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मायके वालों से रंजिश के चलते कुछ लोगों ने महिला व उसके बेटे को रास्ते में घेर लिया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिला के बेटे को बचाया। पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के पटेल विहार निवासी अर्चना …

बरेली, अमृत विचार। मायके वालों से रंजिश के चलते कुछ लोगों ने महिला व उसके बेटे को रास्ते में घेर लिया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिला के बेटे को बचाया। पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के पटेल विहार निवासी अर्चना ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की हैं। उनके पति धर्मेंद्र ऑटो रिक्शा चालक हैं। करगैना स्थित पीपल वाली गली निवासी आकाश कश्यप, छोटू, आकाश का बड़ा भाई, उसकी मां व बहन दिवांशी उनके मायके वालो से रंजिश मानते हैं। आरोपी लगातार उनके घर वालों पर घर बेचकर जगह छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि 19 अक्टूबर को वह अपने बेटे लखन (17) के साथ मायके जा रही थी।

रास्ते में आरोपियों ने उसके बेटे को घेरकर पहले जातिसूचक शब्द कहे और उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। बेटे को पिटता देख अर्चना ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। भीड़ देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने मामले की शिकायत सुभाषनगर पुलिस से की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार