बरेली: बाढ़ से कटे पुल व मार्ग की अभी तक नहीं हुई मरम्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शेरगढ़ । अक्टूबर माह में किच्छा नदी में आई बाढ़ से नगरिया सोबरनी-दुनका मार्ग पर सुकटिया गांव के समीप बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। गांव को जाने वाला मार्ग भी कट गया था। कई माह गुजरने के बाद भी पुल व रास्ते की अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। बाढ़ से नगरिया कलां, …

शेरगढ़ । अक्टूबर माह में किच्छा नदी में आई बाढ़ से नगरिया सोबरनी-दुनका मार्ग पर सुकटिया गांव के समीप बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। गांव को जाने वाला मार्ग भी कट गया था। कई माह गुजरने के बाद भी पुल व रास्ते की अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। बाढ़ से नगरिया कलां, बैरमनगर,रजपुरा,बरीपुरा,कस्बा पुर,डूंगरपुर देहात, बिहारीपुर समेत तमाम गांव प्रभावित हुए थे।

सुकटिया गांव के अंदर जाने वाला मार्ग भी कट गया था। शिक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मार्ग बदहाल होने के कारण लोगों को दूसरे रास्तों से आना-जाना पड़ता है। वर्ष 2015 में करोड़ों की लागत से पुल का निर्माण किया गया था। उधर, नगरिया सोबरनी-दुनका संपर्क मार्ग भी गड्ढों में तब्दील हो गया है। ग्राम प्रधान डॉक्टर राममूर्ति लाल प्रजापति, सतीश कुमार,रेबीलाल व राजेंद्र सिंह ने पुल के दोनों ओर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

संबंधित समाचार