बरेली: दूसरा निकाह कर पहली पत्नी को पीटकर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैंट। एक युवक ने दूसरा निकाह कर पहली पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना कैंट के गांव कमालपुर निवासी महबूब अली ने बताया कि उन्होंने बेटी तबस्सुम की शादी करीब आठ साल पहले सादिक निवासी ग्राम अशोक …

कैंट। एक युवक ने दूसरा निकाह कर पहली पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना कैंट के गांव कमालपुर निवासी महबूब अली ने बताया कि उन्होंने बेटी तबस्सुम की शादी करीब आठ साल पहले सादिक निवासी ग्राम अशोक नवदिया के साथ की थी।

शादी के बाद तबस्सुम ने चार बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि करीब एक माह पहले सादिक ने गांव उड़ला जागीर की एक युवती के साथ दूसरा निकाह कर लिया। तबस्सुम ने इसका विरोध किया तो सादिक ने मारपीट की। एक लाख रुपये मायके से लाने को कहा। बाद में ससुरालियों ने तबस्सुम को दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। तबस्सुम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सादिक, हाजरा बेगम, इरफान इरशाद, मुबारिक, आमना, रिहाना व शाबाना समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार