आज का राशिफल। 14 जनवरी, 2022
मेष आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ नहीं है। घर से दूर रह रहे लोगों को परिजनों की चिन्ता रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। किसी बड़े काम को लेकर फण्ड की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। वृष आज कुछ …
मेष
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ नहीं है। घर से दूर रह रहे लोगों को परिजनों की चिन्ता रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। किसी बड़े काम को लेकर फण्ड की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है।
वृष
आज कुछ नया सीखने और जानने की जिज्ञासा मन में रहेगी। स्वास्थ्य समस्या का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर से दबाव कम हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की भावनाओं को शेयर कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा।
मिथुन
आज तनाव जैसी परिस्थितियां निर्मित हो सकती हैं। आज अपना मनोबल ऊंचा रखें। जॉब में उच्चाधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों की जवाबदारी लेने से बचें। राजनीतिक मामलों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।
कर्क
आज प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर परिजनों से चर्चा कर सकते हैं। आज आप उत्सव कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के भरपूर अवसर मिलेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन उत्तम है।
सिंह
आज परिवार में शांति का माहौल रहेगा। परिवार को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी आज ले सकते हैं। दिखावे के लिए धन खर्च करने से बचें। समाज में लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करना चाह रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है।
कन्या
आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। विदेशी कंपनियों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। किसी ऑनलाइन सेमीनार आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ आपने संबंध मधुर रहेंगे।
तुला
आज आपको कुछ आध्यात्मिक अनुभव हो सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपका सम्मान बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। घर में अप्रसन्नता का माहौल रहेगा। बोलचाल के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक
आज आपको किसी शुभ सूचना को लेकर प्रतीक्षा रहेगी। आर्थिक मामलों को लेकर दिन भाग्यशाली रहेगा। जीवनसाथी को प्रसन्न रखने के लिए उन्हें उपहार दे सकते हैं। शत्रु पक्ष पर आप पूरी तरह हावी रहेंगे। दान-पुण्य करना आपके लिए हितकर होगा।
धनु
आज परिस्थितियां आपके नियन्त्रण में रहने वाली हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मित्र और शुभचिन्तक आपको करियर में और बेहतर करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इंश्योरेंस या किसी पुरानी पॉलिसी से आपको धन लाभ हो सकता है।
मकर
आज नशे और बुरी आदतों से दूरी बना लें। वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। घर के बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखें। सर्वाइकल और हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें।
कुंभ
आज गैस और अपच की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसीलिए सन्तुलित भोजन और जीवनशैली को अपनाना लाभप्रद होगा। आपको अपने द्वारा ही लिए गए पूर्व के निर्णयों पर पछताना पड़ सकता है।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी मूवी या वेबसीरीज का आनंद ले सकते हैं। धर्म-कर्म में भी आप अपनी सक्रियता बढ़ा सकते हैं। व्यापार में कुछ प्रभावी सुधार करने के लिए दिन अच्छा है।
