शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शेयर बाजार खुलने के साथ ही चाल आज सुस्त है। सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की कमजोरी के चलते लाल निशान में शुरुआत हो रही है। बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ होने के बाद सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की कमजोरी देखी जा रही है। सेंसेक्स 421.81 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट …

मुंबई। शेयर बाजार खुलने के साथ ही चाल आज सुस्त है। सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की कमजोरी के चलते लाल निशान में शुरुआत हो रही है। बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ होने के बाद सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की कमजोरी देखी जा रही है। सेंसेक्स 421.81 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 60,813.49 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी की शुरुआत 70 अंकों से ज्यादा गिरकर हुई है। ये 72 अंकों की गिरावट के साथ 18185 पर खुला है।

आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 23 शेयरों में ही सिर्फ तेजी के साथ शुरुआत हुई है जबकि 25 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। 2 शेयर बिना किसी बदलाव यानी कल के ही लेवल पर कारोबार कर रहे हैं। बैंक निफ्टी में 273.55 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 38,196 पर ट्रेड चल रहा है।

ये भी पढ़े-

कोरोना के मामलों में उछाल जारी, पिछले 24 घंटों में आए 2 लाख 64 हजार से ज्यादा केस

संबंधित समाचार