मुरादाबाद : प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर का सेवन कर लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर का सेवन कर लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले 22 वर्षीय युवक के 32 वर्षीय महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद भी युवक और महिला का मिलना-जुलना जारी रहा। गुरुवार रात युवक महिला से मिलने उसके घर गया था। उस वक्त महिला का पति घर में मौजूद नहीं था। कुछ देर के बाद युवक के परिजन उसकी तलाश करते हुए महिला के घर पुहंच गए।

उन्होंने घर की तलाशी तो कमरे में महिला और युवक उल्टियां करते हुए मिले। यह देख दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। दोनों को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसके बाद परिजन दोनों के शव लेकर घर चले गए। महिला और युवक की मौत की खबर मिलने पर भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। लेकिन दोनों ही परिवारों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। भोजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। इसलिए दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

प्रेमी के साथ गई बेटी को पिता ने घर ले जाने से किया इंकार
भोजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस में तहरीर देकर लापता नाबालिग बेटी का पता लगाने की गुहार लगाई। बाद में बेटी सामने आई तो उसको साथ ले जाने से मना कर थाने से चला गया। पुलिस ने किशोरी को उसके प्रेमी के परिजनों के साथ भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महानगर में स्थित फर्नीचर शोरूम पर पेंट का कार्य करता है। एक वर्ष से शोरूम मालिक का बेटा युवक के घर गांव में आने जाने लगा। इसी दौरान युवक का पेंटर की नाबालिग बेटी से प्रेम प्रसंग हो गया। गुरुवार की रात को किशोरी परिजनों को सोता हुआ छोड़कर महानगर निवासी प्रेमी के साथ चली गई।

संबंधित समाचार