पीलीभीत: आरएसएस के पूर्व संघ संचालक की कार पेड़ से टकराई, हादसे में पत्नी की मौत
अमृत विचार, पीलीभीत, बीसलपुर। आरएसएस के पूर्व संघ संचालक की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बेटा और पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। इलाज के लिए उन्हें मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में एक वाहन को बचाने के चक्कर …
अमृत विचार, पीलीभीत, बीसलपुर। आरएसएस के पूर्व संघ संचालक की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बेटा और पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। इलाज के लिए उन्हें मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में एक वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बिजनौर के नूरपुर के पास हुए हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
उधर, आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की।पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में परिचित जुटे रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व संघ संचालक पूरन लाल गंगवार ने बताया कि उनकी 50 वर्षीय पत्नी सोमवती लंबे समय से बीमार थी। कूल्हे की हड्डी में दर्द की शिकायत थी। बेटा डॉ. सवितुर प्रकाश गंगवार इन दिनों घर पर आया हुआ था। उसने व पुत्रवधू मिथलेश पत्नी काे इलाज के लिए मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल ले गए थे। बृहस्पतिवार शाम को तीनों कार से रवाना हुए।
बिजनौर जनपद में नूरपुर इलाके के पास पहुंचते ही हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार सोमवती की मौत हो गई, जबकि बेटा और पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी पहुंच गए। बेटा और पुत्रवधू को इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की। जिसमें दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ.रवि शरण सिंह चौहान, प्रबंधक विष्णु गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, रमेश पाल गंगवार, राकेश सिंह, मोहित रस्तोगी, आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें-
