बाराबंकी: सुरक्षाबलों ने फ्लैगमार्च करके मतदाताओं में जगाया विश्वास
बाराबंकी। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को रामसनेहीघाट और कुर्सी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं में विश्वास जगाने की कोशिश की। मतदान की तारीख घोषित होने के साथ ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों का यह संयुक्त अभियान जारी है। दोनों ही क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौजूद …
बाराबंकी। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को रामसनेहीघाट और कुर्सी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं में विश्वास जगाने की कोशिश की। मतदान की तारीख घोषित होने के साथ ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों का यह संयुक्त अभियान जारी है। दोनों ही क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
चुनाव को देखते हुए किया गया फ्लैग मार्च
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं में विश्वास जगाने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च का अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार द्वारा थाना कु्र्सी क्षेत्रान्तर्गत एवं क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट रघुवीर सिंह द्वारा थाना रामसनेहीघाट क्षेत्रान्तर्गत अर्द्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
बाराबंकी: बेनी प्रसाद वर्मा की बहू को टिकट देकर कांग्रेस ने चला बड़ा दांव
पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के भतीजे की पत्नी को टिकट देकर कांग्रेस ने जिले की राजनीति में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने जिन चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, वे न केवल सपा भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं, बल्कि जिले के राजनीतिक समीकरणों में भी उलटफेर कर सकते हैं। घोषित किए गए चारों ही उम्मीदवार युवा है। कांग्रेस द्वारा घोषित सूची में जिले की दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से बेनी प्रसाद वर्मा के छोटे भाई रमेश वर्मा की पुत्रवधू चित्र वर्मा को…. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/barabanki-congress-played-a-big-bet-by-giving-ticket-to-daughter-in-law-of-beni-prasad-verma/
ये भी पढ़ें: अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में भी पचास प्रतिशत कर्मियों की उपस्थिति का रोस्टर लागू
