हल्द्वानी: कोरोना लहर के दौरान व्यवस्थाओं को जांचने पहुंचे मुख्यमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड के बढ़ते हुए संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कोविड केयर अस्पतालों की सुविधाओं को परखा। साथ ही उन्होंने एसटीएच में अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल (एसटीएच) का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड के बढ़ते हुए संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कोविड केयर अस्पतालों की सुविधाओं को परखा। साथ ही उन्होंने एसटीएच में अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल (एसटीएच) का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमिक्रान की लहर तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए सभी चिकित्सालयों में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर है। ओमिक्रान को लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। हर परिस्थिति का सामना करने के लिए पर्याप्त संसाधन व डॉक्टरों की टीम हैं। मुख्यमंत्री ने मेडिसिन की ओपीडी में रोगियों से बातचीत की व मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों से ओपीडी में मरीजों की संख्या व उपचार के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने आपातकालीन विभाग में कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों से कोविड मरीजों की जांच व कोरोना गंभीर मरीजों के उपचार के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने एसटीएच में राज्य सरकार द्वारा स्थापित एक हजार एलपीएम क्षमता के दो व पीएम केयर फंड से स्थापित 500 एलपीएम क्षमता के दो व 1000 एलपीएम क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांटों का दौरा किया। उन्हें बताया गया कि ऑक्सीजन प्लांट कैसे कार्य करता है और कोविड मरीजों तक ऑक्सीजन कैसे पहुंचती है।

मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल में स्थापित जनरल बीसी जोशी कोविड चिकित्सालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। यहां कोरोना रोगियों के लिए एनआईसीयू बेड, सामान्य बेड व आईसीयू बेड के बारे में और डीआरडीओ द्वारा स्थापित 20 केएल क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने मेडिकल स्टोरों पर जाकर भी बात की।

उन्होंने जन औषधि केंद्र का भी दौरा किया। डिबेर की निदेशक डॉ. मधुबाला ने बीसी जोशी अस्पताल के बारे में मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, सीएमओ नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी, एसटीएच के एमएस डॉ. वीएन सत्यवली, जनरल सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, बीसी जोशी कोविड अस्पताल के डॉ. भुवन जोशी, नर्सिंग सुपरिडेंट जीबी मौल टी मैथ्यू, सहायक अभियंता ई. रवि पाल, पंकज बोहरा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार