मुख्यमंत्री धामी के पैर पकड़कर रोई महिला स्वास्थ्य कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आचार संहिता के बीच हल्द्वानी में कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोरोना योद्धाओं की पीड़ा से रूबरू होना पड़ गया। वेतन न मिलने से परेशान महिला उपनल कर्मचारी ने रोते हुए मुख्यमंत्री के पैरों पर बैठ गई। महिला कर्मचारी ने कहा कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आचार संहिता के बीच हल्द्वानी में कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोरोना योद्धाओं की पीड़ा से रूबरू होना पड़ गया।

वेतन न मिलने से परेशान महिला उपनल कर्मचारी ने रोते हुए मुख्यमंत्री के पैरों पर बैठ गई। महिला कर्मचारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी हम ऐसे कोरोना योद्धा हैं जो सड़क पर आ गए हैं। हमारा भविष्य अंधकारमय हो गया है।

आपके प्रतिनिधि शंकर कोरंगा ने भी हमें धोखा दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी महिला कर्मचारियों को रोकने में जुटे रहे। महिला कर्मचारियों की पीड़ा को आधा अधूरा सुनने के बाद मुख्यमंत्री हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए।

इस दौरान उपनल कर्मचारियों में मुख्यमंत्री के खिलाफ रोष देखने को मिला। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी मुख्यमंत्री से कोविड की दूसरी लहर के दौरान तीन माह का मानदेय न मिलने की पीड़ा जाहिर की।

संबंधित समाचार