हल्द्वानी: 19 जनवरी तक शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सर्दी का असर बढ़ता ही जा रही है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है तो पहाड़ी इलाकों में पाला गिर रहा है। 19 जनवरी तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। दिन के समय कभी-कभी हल्की धूप …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सर्दी का असर बढ़ता ही जा रही है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है तो पहाड़ी इलाकों में पाला गिर रहा है। 19 जनवरी तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। दिन के समय कभी-कभी हल्की धूप निकल रही है लेकिन धूप में गर्मी का खास असर नहीं है। सर्द हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। हल्द्वानी में शाम होते ही घना कोहरा छा गया। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर और अलाव का सहारा लेते हुए दिखे।

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में ठंड का असर रहेगा। घना कोहरा छाएगा और शीतलहर चलेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी। विज्ञानी के अनुसार 19 जनवरी तक मौसम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। इधर, पहाड़ों पर भी ठंड का असर जारी है। लगातार पाला गिर रहा है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और मुक्तेश्वर में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नैनीताल में धूप खिलने से राहत
नैनीताल। शुक्रवार को चटक धूप खिलने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी राहत मिली। दूसरी ओर मौसम के सामान्य रहने से पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों के कामकाज में भी इजाफा हुआ। बीते करीब दस दिनों से नगर का मौसम बारिश व बर्फबारी की वजह से खराब रहा था और शाम के वक्त पहाड़ियों से कोहरा भी उठ रहा था लेकिन शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक चटक धूप खिली रही। पांच बजे बाद आसमान में बादल नजर आए। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 10.2 तथा न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

संबंधित समाचार