नैनीताल: चलती बाइक पर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर भागा आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल।, अमृत विचार। सिक्योरिटी गार्ड ने नैनीताल से हल्द्वानी तक लिफ्ट के झांसे में बैंक कर्मी महिला को अपनी बाइक पर बैठा लिया। ज्योलीकोट पहुंचने के बाद गार्ड ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया तो गार्ड उसे रास्ते पर उतार कर भाग निकला। गुरुवार की शाम एक …

नैनीताल।, अमृत विचार। सिक्योरिटी गार्ड ने नैनीताल से हल्द्वानी तक लिफ्ट के झांसे में बैंक कर्मी महिला को अपनी बाइक पर बैठा लिया। ज्योलीकोट पहुंचने के बाद गार्ड ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया तो गार्ड उसे रास्ते पर उतार कर भाग निकला।

गुरुवार की शाम एक बैंक में कार्यरत महिला हल्द्वानी घर जाने के लिए निकल रही थी। इस बीच बैंक का ही हल्द्वानी निवासी सिक्योरिटी गार्ड उसके पास पहुंचा और लिफ्ट दी। महिला जान पहचान होने पर भरोसा कर गार्ड की बाइक पर सवार हो गई। आरोप है कि ज्योलीकोट के पास पहुंचते ही गार्ड ने बाइक पर अश्लील बातें करने के साथ ही छेड़छाड़ शुरू कर दी। गार्ड की बदनीयती देखकर महिला ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।

इससे डरकर गार्ड महिला को सड़क पर उतारकर भाग निकला। महिला किसी और वाहन चालक से मदद लेकर घर पहुंची। शुक्रवार सुबह महिला ने पुलिस से गार्ड की शिकायत की। प्रभारी एसओ त्रिवेणी जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार