बरेली: अब फिर संक्रमितों की भोजन देगा स्वास्थ्य विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन ने कोरोना की दस्तक के बाद ही संक्रमितों को उचित इलाज और गुणवत्तायुक्त खाना देने का आदेश जारी किया था। दूसरी लहर के बाद तक मरीजों को विभाग की ओर से खाना मुहैया कराया जा रहा था लेकिन मरीजों की संख्या कम होने के बाद इस व्यवस्था का समाप्त कर दिया …

बरेली, अमृत विचार। शासन ने कोरोना की दस्तक के बाद ही संक्रमितों को उचित इलाज और गुणवत्तायुक्त खाना देने का आदेश जारी किया था। दूसरी लहर के बाद तक मरीजों को विभाग की ओर से खाना मुहैया कराया जा रहा था लेकिन मरीजों की संख्या कम होने के बाद इस व्यवस्था का समाप्त कर दिया गया था। अब एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। इसके चलते अब शनिवार से दोबारा 300 बेड कोविड चिकित्सालय में भर्ती होने वाले मरीजों को खाना दिया जाएगा।

वर्तमान में 300 बेड कोविड चिकित्सालय में 6 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। फिलहाल तो मरीज अपने खाने की व्यवस्था खुद से ही कर रहे थे लेकिन शनिवार से विभाग ने यहां पूर्व में मरीजों को खाना मुहैया कराने वाली कंपनी से करार कर मरीजों को खाना देने का आदेश जारी कर दिया है। कैंटीन संचालन से पहले अस्पताल स्थित प्रशासनिक भवन में बने किचन में मरीजों के लिए खाना बनाया जाएगा। कैंटीन संचालक ने परिसर की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली है। इस संबंध में एसीएमओ प्रशासन डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी से न गुजरना पड़े इस कारण अब 300 बेड कोविड अस्पताल में दोबारा से मरीजों को विभाग की ओर से भोजन दिया जाएगा।

संबंधित समाचार