जुमले नहीं काम करने वाली सरकार चुने जनता: सिसोदिया
लखनऊ। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को वर्चुअल ‘केजरीवाल गारंटी सभा’ में यूपी की जनता से आने वाले विधानसभा चुनावों में अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुमले देने वाली भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस को मौका देने वाली यूपी की जनता एक बार …
लखनऊ। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को वर्चुअल ‘केजरीवाल गारंटी सभा’ में यूपी की जनता से आने वाले विधानसभा चुनावों में अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए वोट करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जुमले देने वाली भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस को मौका देने वाली यूपी की जनता एक बार काम करके दिखाने वाली आम आदमी पार्टी को भी मौका देकर देखे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने पांच साल पहले आम आदमी पार्टी को मौका दिया था और पार्टी ने वहां स्कूलों में अच्छी शिक्षा, सस्ती बिजली, अच्छे अस्पताल देकर दिखाए।
ये भी पढ़ें: बरेली: पीकू वार्ड के संचालन की उम्मीद भी संक्रमित
बोले सिसोदिया- अब जनता के पास है एक और विकल्प
सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी का तो जीना मरना इसी बात पर है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिलवाई, शानदार शिक्षा न मिली तो राजनीति किस बात की। सरकारें किस बात की। यह बात आज उत्तर प्रदेश के लोगों को समझ में आ रही है। अभी तक सपा, बसपा, कांग्रेस, भाजपा इन सबमें राजनीति होती रही है।
आज पहली बार उत्तर प्रदेश की जनता के पास विकल्प है। पहली बार उत्तर प्रदेश के वोटर के पास विकल्प है। उसके पास विकल्प है एक ऐसी पार्टी का जिसने 05 साल में करके दिखा दिया कि सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से अच्छे हो सकते हैं।
‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल को नहीं मिला कांग्रेस का टिकट
कांग्रेस के अभियान ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्या को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह पर टिकट के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
प्रियंका मौर्या ने ट्वीट में आरोप लगाया है कि रिश्वत न दे पाने की वजह से लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से उनका कूपन काटकर रुद्र दमन सिंह को दे दिया.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/poster-girl-of-i-am-a-girl-can-fight-campaign-did-not-get-congress-ticket/
