अमेठी: सड़क हादसे में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले की मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तिलोई शारदा सहायक खंड 28  नहर पुल के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल हो गए वहीं एक की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। एक की …

अमेठी। जिले की मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तिलोई शारदा सहायक खंड 28  नहर पुल के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल हो गए वहीं एक की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर है जिसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

आपको बताते चलें देवकली निवासी करण सिंह पुत्र इंद्र बहादुर सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष मोहनगंज से अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव देवकली जा रहें थे, तभी अचानक से तिलोई की तरफ से राजू पुत्र रामआधार 45 वर्ष टीवी बनवाकर अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी दोनों तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए।

मोहनगंज पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी तिलोई पहुंचाया गया। जहां पर अलाई पुर निवासी राजू का इलाज चल रहा है। वहीं देवकली निवासी करन सिंह की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने घायल करन सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

बरेली: सीवर व पेयजल के बढ़ते कामों को देख जल निगम दो हिस्सों में बंटा

शासन ने जल निगम के बढ़ते कामों को देखते हुए उसका विभाजन कर दिया है। जल निगम की दो इकाईयों का गठन कर दिया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र में पेयजल और सीवर के कामों के लिए नगरीय इकाई, जबकि देहात के लिए ग्रामीण इकाई बना दी गई है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: सीवर व पेयजल के बढ़ते कामों को देख जल निगम दो हिस्सों में बंटा

संबंधित समाचार