UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी कर रही उम्मीदवारों की घोषणा, गोरखपुर की इस सीट से उम्मीदवार CM योगी
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर रही है। बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 170 सीटों पर उम्मदीवारों के नाम पर चर्चा की थी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह शनिवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर रही है। बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 170 सीटों पर उम्मदीवारों के नाम पर चर्चा की थी।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह शनिवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि आज पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
बीजेपी ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 सीटों पर और दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है।
इस लिस्ट में 63 सिटिंग विधायकों को फिर से टिकट मिला है. जबकि 21 नए उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिला है.
- सीएम योगी- गोरखपुर शहर
- केशव प्रसाद मौर्या- सिराथु (प्रयागराज)
- मथुरा- श्रीकांत शर्मा
- नोएडा- पंकज सिंह
- हस्तीनापुर- दिनेश खटीक
- मेरठ- कमल दत्त शर्मा
- सरधना- संगीत सोम
- मेरठ साउथ- सोमेंद्र तोमर
- हापुड़- विजय पाल
- गढ़- हरेंद्र चौधरी
पहले और दूसरे चरण में बीजेपी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है।
मिला टिकट
- 44 ओबीसी
- 19 एससी
- 10 महिलाएं
