फिल्म RRR के बाद रामचरण ने कही ये बात, सुनकर फैंस हुए इंप्रेस…
मुंबई। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ में रामचरण,जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन लीड रोल में हैं। रामचरण इस फिल्म में ब्रिटिश काल के पुलिस अधिकारी के रूप में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते हुए नज़र आएंगे। View this post on Instagram A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan) फिल्म ‘आरआरआर’ 7 …
मुंबई। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ में रामचरण,जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन लीड रोल में हैं। रामचरण इस फिल्म में ब्रिटिश काल के पुलिस अधिकारी के रूप में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते हुए नज़र आएंगे।
फिल्म ‘आरआरआर’ 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी।
राम चरण का मानना है कि हमारी एक ही भाषा है और वह है सिनेमा की भाषा। रामचरण ने कहा कि आरआरआर अखिल भारतीय फिल्म है। आज, बहुत सारे फिल्म निर्माता, विशेष रूप से राजामौली के प्रयासों के लिए धन्यवाद, जिनके कारण इस इंडस्ट्री के द्वार खुल गए हैं। हम सिर्फ रीजनल तक सीमित नहीं रहे ,हम अब एक बड़े भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गए हैं, बाधाएं टूट गई हैं।
इसलिए, जैसे भी कोई मौका मिलेगा, मैं हर फिल्म करूंगा। आरआरआर एक बड़े पैमाने की फिल्म है और यह कई भाषा में रिलीज होकर सारे बैरियर को तोड़ रही है और यह बेहद खुशी की बात है।
‘लाल सिंह चड्ढा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए एक्साइटेड हैं नागा चैतन्य
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागा चैतन्य ‘लाल सिंह चड्ढा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का ऑफिशियल रीमेक है।आमिर इस फिल्म में ‘लाल सिंह चड्ढा’ का रोल प्ले कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा फिल्म का निर्देशन अद्वैत चौहान ने किया है। नागा चैतन्य आमिर खान स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- ‘लाल सिंह चड्ढा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए एक्साइटेड हैं नागा चैतन्य
