दिनदहाड़े महिलाओं ने दुकान से चुराए जेवर, सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस सुस्त
बहराइच। शहर के चौक बाजार में संचालित सराफा की दुकान में शनिवार को महिलाएं जेवरात खरीदने गईं। पलक झपकते ही दुकान से महिलाएं जेवरात को कपड़े में रख फरार हो गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिर भी पुलिस घटना के खुलासे में सुस्त बनी हुई है। बहराइच शहर के कोतवाली …
बहराइच। शहर के चौक बाजार में संचालित सराफा की दुकान में शनिवार को महिलाएं जेवरात खरीदने गईं। पलक झपकते ही दुकान से महिलाएं जेवरात को कपड़े में रख फरार हो गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिर भी पुलिस घटना के खुलासे में सुस्त बनी हुई है।
बहराइच शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक बाजार में लल्लू जी ज्वेलर्स की दुकान संचालित है। शनिवार को संचालक दुकान खोलकर बैठ गया। सुबह 11.30 बजे के आसपास दो दो की संख्या में महिलाएं जेवरात लेने के लिए पहुंची। जेवरात देखने के दौरान एक महिला ने पैकेट उठाया और उसे अपने ब्लाउज में रख लिया। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं जेवरात न पसंद आने की बात कहकर चली गईं।
सराफा व्यवसाई को जेवरात के पैकेट कम दिखे। इस पर उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें महिला द्वारा जेवरात की चोरी करते समय चित्र कैद हुआ। चोरी की दिनदहाड़े वारदात से आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सभी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी दिया। लेकिन प्रूफ मिलने के बाद भी पुलिस मामले में सुस्त बनी हुई है। कोतवाल राजेश कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।
बरेली: सीवर व पेयजल के बढ़ते कामों को देख जल निगम दो हिस्सों में बंटा
शासन ने जल निगम के बढ़ते कामों को देखते हुए उसका विभाजन कर दिया है। जल निगम की दो इकाईयों का गठन कर दिया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र में पेयजल और सीवर के कामों के लिए नगरीय इकाई, जबकि देहात के लिए ग्रामीण इकाई बना दी गई है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: सीवर व पेयजल के बढ़ते कामों को देख जल निगम दो हिस्सों में बंटा
