साउथ अफ्रीका से हारने पर भारत को बड़ा नुकसान, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सूची में पांचवें स्थान पर खिसका
नई दिल्ली। केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से हारने के बाद श्रृंखला गंवाने वाली भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सूची में पांचवें स्थान पर खिसक गई। डब्ल्यूटीसी पहले सत्र की उपविजेता भारतीय टीम इस समय दूसरे सत्र में पांचवें स्थान पर है और उसके 49 . 07 प्रतिशत अंक (पीसीटी) हैं। भारत …
नई दिल्ली। केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से हारने के बाद श्रृंखला गंवाने वाली भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सूची में पांचवें स्थान पर खिसक गई। डब्ल्यूटीसी पहले सत्र की उपविजेता भारतीय टीम इस समय दूसरे सत्र में पांचवें स्थान पर है और उसके 49 . 07 प्रतिशत अंक (पीसीटी) हैं।
भारत ने दूसरे सत्र में नौ टेस्ट खेलकर चार जीते , तीन हारे और दो ड्रॉ खेले हैं। भारत के कुल 53 अंक हैं लेकिन गणना पीसीटी की होती है। दूसरे टेस्ट के बाद भारत 55 . 21 पीसीटी अंक लेकर चौथे स्थान पर और दक्षिण अफ्रीका 50 पीसीटी के साथ पांचवें स्थान पर था।
केपटाउन टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर आ गया। श्रीलंका सौ पीसीटी के साथ शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। पिछला चैम्पियन न्यूजीलैंड छठे स्थान पर है।
ये भी पढ़ें…
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज Keegan Petersen के फैन हुए रवि शास्त्री, कहा- गुंडप्पा विश्वनाथ की याद दिला दी
IND vs SA : टीम इंडिया का सपना टूटा, दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा
