हल्द्वानी: आचार संहिता को ताक पर रखकर मोहल्ला समिति में भर्ती घोटाले का आरोप, भड़के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम द्वारा मोहल्ला समिति में चहेतों की भर्ती करने के खिलाफ वाल्मीकि समाज की महिलाओं में आक्रोश है। शनिवार को समाज की महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय में मेयर व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि आचार संहिता को ताक पर रखकर वोटों का लाभ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम द्वारा मोहल्ला समिति में चहेतों की भर्ती करने के खिलाफ वाल्मीकि समाज की महिलाओं में आक्रोश है। शनिवार को समाज की महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय में मेयर व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

महिलाओं ने आरोप लगाया है कि आचार संहिता को ताक पर रखकर वोटों का लाभ लेने के लिए आनन-फानन में मोहल्ला समिति में चहेते सफाई कर्मियों व चालकों की भर्ती की गई है। इसमें पारदर्शिता का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा है। इसमें बाहरी लोगों के साथ ही जिन घरों में पहले से नौकरी वाले लोग हैं, उन्हीं घर के लोगों को नौकरी दी गई है। स्थायी निवासी व जरुरतमंद को रोजगार से वंचित रखा है। उन्होंने भर्ती रद कर नई नियुक्ति की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों में सरबती, सुजाता, अनीता, सोनम, निशा, रज्जो, हिना, राजकुमारी, नंदी, दीपिका, स्वेता, सुनीता, राजमाला, रीना, मोहनी, शिवानी, संजू, आरती, बबली, कमलेश, मिथलेश आर्यन, सुनील, रिंकू आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार