भीमताल: रोडवेज बस का संचालन ठप होने पर ग्रामीणों में नाराजगी
भीमताल, अमृत विचार। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के लोगों के सुविधा के लिए लगाई गई बस का संचालन बंद होने से लोगों में आक्रोश है। प्रधान राधा ने विधायक और परिवहन निगम के अधिकारियों से मिल कर बस सेवा पुन: शुरू करने की मांग की। ग्रामीण प्रेम सिंह कुल्याल ने कहा कि शासन व प्रशासन …
भीमताल, अमृत विचार। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के लोगों के सुविधा के लिए लगाई गई बस का संचालन बंद होने से लोगों में आक्रोश है। प्रधान राधा ने विधायक और परिवहन निगम के अधिकारियों से मिल कर बस सेवा पुन: शुरू करने की मांग की। ग्रामीण प्रेम सिंह कुल्याल ने कहा कि शासन व प्रशासन को जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं है। जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना दिया जाएगा।
