खटीमा में फिर 17 नए कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 13 जनवरी को लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट में 17 नए संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य टीमें अलर्ट मोड में रहीं। कोविड प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। साथ ही उनके संपर्क में आए …

खटीमा, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 13 जनवरी को लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट में 17 नए संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य टीमें अलर्ट मोड में रहीं। कोविड प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में मामले बढ़ने पर लोगों से अधिक सावधानी व कोविड नियमों के पालन पर जोर दिया।

बता दें कि नए वर्ष के पहले दिन से ही लगभग रोज कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर संक्रमितों के इलाज में जुटीं हैं। नागरिक अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. सिंह ने बताया कि 13 जनवरी के 330 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिसमें 17 संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेट किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी संक्रमित की हालत गंभीर न होने पर अस्पताल के कोविड सेंटर के 50 बैड व 12 आईसीयू बैड में कोई भर्ती नहीं किया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। जबकि 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए 36 केंद्र व फ्रंट लाइन वर्कर आदि के लिए पांच केंद्रों में टीकाकरण कार्य जारी रहा।

संबंधित समाचार