बहराइच: गड्ढे में पड़ा मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
बहराइच। सहबापुर पचलखी गांव निवासी युवक का शव गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का मुआयना किया है। मृतक 12 जनवरी को ही चंडीगढ़ से आया था। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के सहबापुर पचलखी गांव निवासी हरिशचंद्र (40) …
बहराइच। सहबापुर पचलखी गांव निवासी युवक का शव गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का मुआयना किया है। मृतक 12 जनवरी को ही चंडीगढ़ से आया था। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र के सहबापुर पचलखी गांव निवासी हरिशचंद्र (40) पंजाब के चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। परिवार के मुताबिक 12 जनवरी को वह चंडीगढ़ से घर आया था। शुक्रवार रात को वह घर से बाजार को गए, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इस पर परिवार के लोगों को चिंता हुई।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: सुनील को मिली कांग्रेस जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी, कांग्रेसियों ने जताई खुशी
युवक का शव देख रो पड़े परिजन
सभी ने हरिशचंद्र की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान युवक का शव गांव के निकट गड्ढे में शव पड़ा मिला। इस पर परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान और पुलिस को दी गई। सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी को भी दी गई। सीओ कमलेश सिंह और थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत संदिग्ध है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
बहराइच: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के मटेरा के शांति नगर भौखारा गांव निवासी युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे युवक जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मटेरा थाना क्षेत्र के शांति नगर भौखारा गांव निवासी रहीश (35) पुत्र नूर अहमद निजी कार्य से शुक्रवार को शंकरपुर बाजार गया था। रात आठ बजे शंकरपुर निवासी जुनेद और दो अज्ञात ने रहीश पर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे रहीश घायल होकर जमीन पर गिर.. पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/bahraich-bike-riding-miscreants-shot-young-man-condition-critical/
