यूपी सीमा में पुलिस कर्मी समेत चार कोरोना संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा हल्दी घेरा वैरियर में तैनात स्वास्थ्य टीम का जांच कार्य शनिवार को भी जारी रहा। इस बीच स्वास्थ्य टीम ने डॉ. मनुश्रवा आर्य के नेतृत्व में सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच की। जिसमें एक पुलिस कर्मी समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। रैपिड जांच में मिले चार …

खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा हल्दी घेरा वैरियर में तैनात स्वास्थ्य टीम का जांच कार्य शनिवार को भी जारी रहा। इस बीच स्वास्थ्य टीम ने डॉ. मनुश्रवा आर्य के नेतृत्व में सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच की। जिसमें एक पुलिस कर्मी समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। रैपिड जांच में मिले चार में से बरेली निवासी एक संक्रमित को दवा देकर वापस घर होम आइसोलेशन के लिए भेजा गया।

बता दें कि वर्तमान में कोरोना के मामले बढ़ने पर यूपी व नेपाल सीमा में स्वास्थ्य टीमें जांच में जुटी हैं। स्वास्थ्य टीम ने 75 रैपिड जांच व 100 आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच को भेजे। जबकि 48 लोगों को वैक्सीन लगाया गया।

बताया गया कि रैपिड जांच में सत्रहमील पुलिस चौकी में तैनात कर्मी भी संक्रमित मिला। इस बीच एसएसआई देवेंद्र गौरव ने भी चौकी में जांच कार्य का निरीक्षण किया। टीम में निर्मला धामी, कुंदन अधिकारी, अर्चना श्रीवास्तव, सूरज सागर, सूरत सागर, कांस्टेबल हरेंद्र थापा, रमेश चौहान, अंजेश कुमार आदि शामिल रहे।

 

संबंधित समाचार