जालौन में कोरोना के खतरे से निपटने की तैयारियों का प्रशासन ने लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में कोरोना से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का जिला प्रशासन ने शनिवार को जायजा लिया। जनपद की नोडल अधिकारी आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संयुक्ता समद्दार और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सक्रिय ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया साथ ही जिला अस्पताल और …

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में कोरोना से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का जिला प्रशासन ने शनिवार को जायजा लिया। जनपद की नोडल अधिकारी आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संयुक्ता समद्दार और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सक्रिय ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया साथ ही जिला अस्पताल और बैंक्विट हॉल में कोविड-19 से बचाव हेतु चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया।

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है इसलिए अपना टीकाकरण जरूर कराएं। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंच कर दो ऑक्सीजन प्लांट को देखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर पहले से ही स्टॉक रखें। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट पर 960 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाई जा रही है।

इसके बाद जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा, इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट है। जिला अस्पताल और बैंकट हॉल में बने कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया। इस दौरान कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की रोकथाम के लिए दिए गए आदेशों का कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी संबंधित विभागीय अधिकारी अनुपालन सुनिश्चित करें ताकि कोरोना के संक्रमित मरीज किसी भी दशा में बढ़ने न पाए और जनपद को कोरोना से मुक्ति मिल सके।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों एवं उससे अधिक उम्र के लोग अपना वैक्सीनेशन अवश्य कराएं क्योंकि वैक्सीनेशन ही इस बीमारी से सुरक्षा मिल सकती है। टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है इसे लगवाने से कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। इस बीमारी से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर और अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है तथा अपने आस-पड़ोस लोगों को भी इसके इस्तेमाल हेतु प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को के लिए दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया ,जच्चा-बच्चा वार्ड का गहनता से निरीक्षण किया तथा साफ सफाई हेतु संबंधित को निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: योगी गए गोरखपुर, समर्थक निराश, व्यापारियों ने बांटे लड्डू

संबंधित समाचार