लखनऊ: परिवहन निगम की वेबसाइट रही ठप, यात्रियों को हुई ये परेशानी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रोडवेज बसों में ऑनलाइन सीट बुक कराने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की वेबसाइट शनिवार को ठप हो गई। ऐसे में यात्री बसों में एडवांस ऑनलाइन सीट बुक नहीं करा सके। वेबसाइट चलने के इंतजार में यात्री घंटों …

लखनऊ। रोडवेज बसों में ऑनलाइन सीट बुक कराने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की वेबसाइट शनिवार को ठप हो गई। ऐसे में यात्री बसों में एडवांस ऑनलाइन सीट बुक नहीं करा सके।

वेबसाइट चलने के इंतजार में यात्री घंटों बैठे रहे। लेकिन जब वेबसाइट नहीं चली तो यात्री कैसरबाग और आलमबाग बस टर्मिनल पहुंचे। बस अड्डे पर पहुंच कर दिल्ली, देहरादून, बरेली जाने के लिए बसों में एडवांस और तत्काल में सीटें बुक कराते नजर आए।

वेबसाइट पर लगा दी गई नो बस सर्विस

ऑनलाइन सीट बुकिंग की वेबसाइट पर नो बस सर्विस की नोटिस लगा दी गई है। लिहाजा प्रदेश भर में ऑनलाइन एडवांस और तत्काल में बसों में सीटों की बुकिंग ठप हो गई। मुख्यालय पर बने कमांड सेंटर के अधिकारी बताते है कि हैदराबाद से यह दिक्कत हुई है। बातचीत चल रही है। कुछ घंटों में वेबसाइट शुरू होने का आश्वासन मिला है। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार वेबसाइट बंद होने की जानकारी मिली है। इसे ठीक कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: BJP के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, जानिए… किसे कहां से मिला टिकट?

लखनऊ: एकेटीयू के नये कुलपति प्रो. पीके मिश्रा ने पदभार संभाला

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय एकेटीयू में शनिवार को बतौर कुलपति प्रोफेसर पीके मिश्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने अमृत विचार से बातचीत में कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रथम और द्वितीय वर्ष की आगामी परीक्षाओं के ऑनलाइन संचालन पर विचार किया जाएगा… यहां पढ़ें पूरी खबर https://amritvichar.com/lucknow-new-vice-chancellor-of-aktu-prof-pk-mishra-takes-over/

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता