शामली: सपा प्रत्याशी नाहिद हसन गैंगस्टर एक्ट में हुए गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक नाहिद हसन को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। नाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया। इस पर अदालत …

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक नाहिद हसन को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। नाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया। इस पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि लगभग 11 माह पहले पुलिस ने सपा विधायक नाहिद हसन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। तभी से फरार चल रहे हसन, विधानसभा चुनाव के लिये सपा से शुक्रवार को फिर टिकट मिलने के बाद आज पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

ये भी पढ़ें: लखनऊ जेल ने एक दिन पूर्व ही रिहा कर दिया आतंकी, अब खुलेआम घूम रहा

हसन और उनकी मां पर दर्ज हुआ था केस

फरवरी 2021 में पुलिस ने नाहिद और उनकी मां, पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। कैराना कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने यूनीवार्ता को बताया कि सपा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद हसन शनिवार को अदालत में पेश होने के लिए जा रहे थे, तभी कैराना कोतवाली पुलिस ने उनको बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद उन्हें अपर जिला सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने हसन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की पुलिस के अनुरोध को स्वीकार कर उन्हें इस अवधि के लिये जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: पारा में दहेज के लिए महिला की हत्या, पांच पर मामला दर्ज, पति गिरफ्तार

संबंधित समाचार