रामपुर: आचार संहिता का सख्ती से पालन कराएं : एडीजी
रामपुर,अमृत विचार। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। सभी को सख्ती से चुनाव शांति पूर्वक कराने के आदेश दिए। विधान सभा चुनाव में शांत व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारी भी …
रामपुर,अमृत विचार। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। सभी को सख्ती से चुनाव शांति पूर्वक कराने के आदेश दिए।
विधान सभा चुनाव में शांत व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। जिले में 14 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं, ताकि चुनाव को शांति पूर्ण तरह से निपटाया जा सके। चुनाव तैयारियों को लेकर शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन राजकुमार रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे। उसके बाद सभी थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की।
जिसमें उन्होंने कहा कि शस्त्र जमा कराने, बूथों का भम्रण, आदर्श आचार संहिता का पालन, महिला सबंधी अपराधों की रोकथाम, कोविड की गाइड लाइन का प्रभावी अनुपालन कराने की अहम जिम्मेदारी उनके पास है। जनता की शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए भी वह इन तैयारियों के बीच समय निकालें। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए चुनाव तैयारियों के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रहना भी अहम चुनौती है। इन सबके बीच हमें अपने को तैयार रखना है।
उन्होंने अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को अपनी अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए आमजन के साथ अच्चे व्यवहार से पेश आने के निर्देश दिए, कहा कि अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की जिम्मेदारी भी आपके पास है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल,अपर पुलिस अधीक्षक, डा. संसार सिंह आदि अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।
साथ ही कहा कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने वाले लोगों पर भी सख्ती से निगाह रखी जाए।रात को गश्त करने के दौरान फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने के बाद उन पर कार्रवाई की जाए।
