बरेली: सर्दी ने दिखाया तेवर, कड़कड़ती ठंड के चलते जनजीवन हुआ प्रभावित
बरेली, अमृत विचार। पूरा उत्तर भारत इन दिनों शीत लहर की चपेट में आकर कांप रहा है। धूप के दर्शन नहीं होने की वजह से ठिठुरन भी बढ़ती जा रही है। वहीं बरेली जिले में सर्दी अपने तेवर दिखा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश और रोजाना ऊपरी तापमान में कमी आने से लगातार गलन …
बरेली, अमृत विचार। पूरा उत्तर भारत इन दिनों शीत लहर की चपेट में आकर कांप रहा है। धूप के दर्शन नहीं होने की वजह से ठिठुरन भी बढ़ती जा रही है। वहीं बरेली जिले में सर्दी अपने तेवर दिखा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश और रोजाना ऊपरी तापमान में कमी आने से लगातार गलन बढ़ती जा रही है। इसके अलावा सुबह शाम पड़ रहे कोहरे लोगों की मुसीबतें और बढ़ा रहा है।
वहीं आने वाले कुछ दिनों में इस सर्दी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी से छुटकारा नहीं मिल सकेगा। इस बीच 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। हालांकि इससे पहले बादलों के बीच से धूप से दर्शन जरूर हो सकेंगे। वहीं इस वक्त पड़ रही कड़कड़ती ठंड के चलते जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में गले के कैंसर के उपचार की विधियां बताई
