उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में राजनैतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झौंक दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने ओर से जारी सूची में हल्द्वानी विधानसभा से सुऐब अहमद और कालाढूंगी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में राजनैतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झौंक दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने ओर से जारी सूची में हल्द्वानी विधानसभा से सुऐब अहमद और कालाढूंगी से राजेंद्र कुमार वालिया को उम्मीदवार बनाया गया है। काशीपुर से सरदार बलजिंदर सिंह, बाजपुर से मनीषा, रुड़की से राजा त्यागी, धरमपुर से मो. नासिर, देहरादून केंट से डॉ. राकेश पाठक को टिकट मिला है।

अल्मोड़ा से अर्जुन सिंह भाकुनी, जागेश्वर से रमेश सनवाल, लोहाघाट से मो. हारुन, सोमेश्वर से बलवंत आर्य, रानीखेत से सुनीता रिखाड़ी, सल्ट से मुकेंद्र बंगारी, द्वाराहाट से गणेश कांडपाल, बागेश्वर से लक्ष्मी देवी, कपकोट से हरी राम शास्त्री को उम्मीदवार बनाया गया है।

धारचूला से मनोज प्रसाद, डीडीहाट से सुरेंद्र सिंह गुरंग, पिथौरागढ़ से रमेश सिंह बिष्ट, गंगोलीहाट से गोपाल दास खुमति, लैंसडाउन से संदीप रावत चौपटाखाल से जय प्रकाश टम्टा, श्रीनगर से सुभाष नेगी, पौड़ी से राजेंद्र प्रसाद सिचिल, यमकेश्वर से विपिन बड़ौनी को टिकट मिला है। कर्णप्रयाग से गजेंद्र सिंह, थराली से किशोर कुमार, बद्रीनाथ से वीरेंदर कैरुनी, गंगोत्री से पंडित विजय बहुगुणा और पुरोला से चयन सिंह को टिकट मिला है।
