आचार संहिता के उल्लंघन पर छत्तीसगढ़ के सीएम पर एफआइआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोएडा में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। बघेल नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के चुनाव प्रचार के लिए आए थे। इस दौरान उनके साथ पांच से ज्यादा लोग शामिल थे। जबकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिकतम पांच लोग ही चुनाव …

लखनऊ। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोएडा में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। बघेल नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के चुनाव प्रचार के लिए आए थे। इस दौरान उनके साथ पांच से ज्यादा लोग शामिल थे। जबकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिकतम पांच लोग ही चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

सीएम भूपेश पंखुड़ी पाठक के लिए निकले थे प्रचार पर

क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर-113 थाने में बघेल समेत कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। बता दें कि सीएम भूपेश यघेल नोएडा के कई गांवों में कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के बेहलोलपुर, सोरखा, बरोला, सिलारपुर समेत जलपुरा में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। वहीं सुल्तानपुर में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: चंदा जुटाकर भारतीय टीम एशियन पुरुष हैंडबाल चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

राजधानी में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी…

लखनऊ। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से राजधानी का पारा रविवार को धड़ाम हो गया। पारा गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी गिरकर 15.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। वहीं शीतलहर से लोग रविवार को कांप उठे।

कोहरे और ठंडी हवाओं के बीच कड़ाके की ठंड से लोग थरथरा उठे। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव और हीटर का सहारा लेना पड़ा। छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर सुबह सन्नाटा रहा। दोपहर में हल्की धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि 20 जनवरी तक कोहरा और गलन भरी ठंड रहेगी। धीरे-धीरे तापमान में सुधार होगा। 21 से बारिश होने की संभावना… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/outbreak-of-cold-wave-increased-in-the-capital-the-meteorological-department-gave-this-warning/

संबंधित समाचार