लखनऊ: मेट्रो स्टेशन पर तस्वीरें बयां करेंगी बाबू की गौरव गाथा, होंगे ये आयोजन…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अगले महीने दो फरवरी को राजधानी के साथ ही प्रदेश और देश भर में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके 100वें जन्म दिवस के अवसर पर खेल विभाग से लेकर उनकी याद में बनाई गई सोसायटी कई कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी में है। …

लखनऊ। अगले महीने दो फरवरी को राजधानी के साथ ही प्रदेश और देश भर में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके 100वें जन्म दिवस के अवसर पर खेल विभाग से लेकर उनकी याद में बनाई गई सोसायटी कई कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी में है। हालांकि कोरोना संक्रमण का साया इन आयोजनों पर मंडरा रहा है। राजधानी के हृदय स्थल में केडी सिंह बाबू की याद में केडी सिंह बाबू स्टेडियम बना हुआ है। इस स्टेडियम के निकट ही केडी सिंह मेट्रो स्टेशन भी बना हुआ है।

इस मेट्रो स्टेशन पर केडी सिंह जन्म शताब्दी के अवसर प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारी चल रही है। यहां पर उनके खेल जीवन की शुरुआत से लेकर उनकी सफलता के शिखर तक पहुंचने की कहानी तस्वीरों के माध्यम से बताई जाएगी। इसके लिए केडी सिंह हॉकी सोसायटी और मेट्रो प्रबंधन बातचीत कर रहे हैं।

सोसायटी की देखरेख में होगा टूर्नामेंट का आयोजन

केडी सिंह बाबू हॉकी सोसायटी के पदाधिकारी भी इस जन्म शताब्दी समारोह को धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी कर रहे हैं। सोसायटी से जुड़े पूर्व ओलम्पियन सुजीत कुमार ने बताया कि उनके जन्म दिन पर वर्ष बालकों की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

इस बार इस प्रतियोगिता के दौरान देश भर से ऐसे खिलाड़ियों को बुलाकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्हें केडी सिंह बाबू ने प्रशिक्षण दिया है। ऐसे खिलाड़ियों को सूचना भी भेजी जा चुकी है। लेकिन कोरोना को देखते हुए अगले महीने दो फरवरी से शुरू होने वाला हॉकी टूर्नामेंट स्थगित कर दिया है। अब यह टूर्नामेंट 27 मार्च से खेला जाएगा।

खेल विभाग की देखरेख में हर वर्ष ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू आमंत्रण प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता भी राजधानी में आयोजित की जाती है। इस बार इस प्रतियोगिता के आयोजन पर विशेष इंतजाम किए गए थे। गोमती नगर स्थित मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम की दीवारों पर बाबू साहब से जुड़े पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे।

साथ ही अंदर एक स्टैंड के ऊपर उनकी तस्वीर रखी जाती। मैच से पहले आने वाली टीमें यहां पर पहले उनका अभिवादन करती और फिर मैच खेलने उतरती। फिलहाल क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए टीमों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। कोरोना संक्रमण के साथ शहर में आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में आयोजन के बारे में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक होगी, उसके बाद फैसला लिया जाएगा। प्रतियोगिता अगले महीने आयोजित की जानी है।

पढ़ें: हल्द्वानी: ठंड से ठिठुरे लोग, नगर निगम और प्रशासन अलाव तक नहीं जला पाया

संबंधित समाचार