मुरादाबाद : कोरोना के पांच और मरीज पहुंचे कोविड अस्पताल, संख्या बढ़कर 18 हुई
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में सौ बेड के कोविड आईसीयू अस्पताल में पांच और नये मरीज भर्ती किये गए हैं। अब यहां संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इसमें से आठ को ऑक्सीजन सपोर्ट देने के लिए वेंटिलेटर पर रखा …
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में सौ बेड के कोविड आईसीयू अस्पताल में पांच और नये मरीज भर्ती किये गए हैं। अब यहां संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इसमें से आठ को ऑक्सीजन सपोर्ट देने के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस समय जिले में सक्रिय कोरोना रोगियों की संख्या 3337 है।
चौकाने वाली बात यह है कि इन 18 मरीजों में 13 ने कोविड टीकाकरण ही नहीं कराया है, जबकि तीन को दोनों डोज और दो ने एक डोज का ही टीका लगवाया है।
कोविड अस्पताल के नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने बताया कि गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। इसके पहले के दो अतिगंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना टीकाकरण अवश्य कराएं। जिससे यदि संक्रमण होता भी है तो स्थिति गंभीर नहीं होगी।
