सुधर सकती हैं कोरोना प्रमाणपत्र की गलतियां, बस कोविड पोर्टल पर जाकर करना होगा ये काम
अगर आपने कोरोना का टीका लगवा लिया है और आपके प्रमाण पत्र में नाम, उम्र, फोन नंबर या लिंग आदि कुछ भी गलत छप गया है। या फिर कोविड पोर्टल पर आपसे संबंधित जानकारी गलत दिख रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। यह बहुत ही आसानी से बदला जा सकता है। एसीएमओ डॉ. …
अगर आपने कोरोना का टीका लगवा लिया है और आपके प्रमाण पत्र में नाम, उम्र, फोन नंबर या लिंग आदि कुछ भी गलत छप गया है। या फिर कोविड पोर्टल पर आपसे संबंधित जानकारी गलत दिख रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। यह बहुत ही आसानी से बदला जा सकता है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के समय यदि वैक्सीनेटर या वेरिफायर ने कोविड पोर्टल पर किसी के बारे में नाम, उम्र, लिंग, फोटो, पहचान पत्र के नंबर या मोबाइल नंबर संबंधी कुछ गलत जानकारी दर्ज करा दी है।
इसके अलावा दूसरी डोज लगने के बाद भी पहली डोज का ही प्रमाण पत्र प्राप्त होना, विदेश यात्रा के लिए प्रमाण पत्र पर पासपोर्ट का विवरण अंकित न होना भी त्रुटियां हैं। तो यह समस्या बहुत ही आसानी से दूर की जा सकती है। हालांकि यह बदलाव अधिकतम दो बार ही किया जा सकता है। गौरतलब है कि कोविड टीकाकरण के बाद जारी प्रमाण पत्र में सुधार के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में नामित हैं।
लाभार्थियों की ओर से प्रमाण पत्र में सुधार के लिए दिए गए प्रतिवेदन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के कोविड पोर्टल पर प्रदर्शित होंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आवेदित सुधार को सत्यापित करते हुए स्वीकार या अस्वीकार करेगा। इसके बाद लाभार्थी अपना संशोधित प्रमाण पत्र पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर डाउनलोड कर सकता है।
ऐसे कर सकते हैं संशोधन
इंटरनेट ब्राउजर पर कोविड डॉट जीओवी डॉट इन टाइप करें। होम पेज पर ऊपरी ओर दायें कोने पर रजिस्टर व साइन इन ऑप्शन पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर वह मोबाइल नंबर अंकित करें, जिससे टीकाकरण कराया गया व प्राप्त छः अंकों के ओटीपी वेरीफाई कर आगे बढ़ें। अब लाभार्थी को अपनी प्रोफाइल और टीकाकरण की स्थिति दिखाई देगी। टीकाकरण प्रमाण पत्र में किसी भी त्रुटी के लिए ऊपरी दायीं ओर राइज एन इश्यू ऑप्शन को क्लिक करें। सुधार के लिए छः विकल्प दिखाई देंगे, संबंधित विकल्प पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें:-Punjab Election 2022: चुनाव की तारीख में बदलाव, अब 14 की जगह 20 फरवरी को होगा मतदान
