लता मंगेशकर की तबीयत में आया सुधार, कई दिनों बाद सिंगर ने खाया खाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं। बढ़ती महामारी के बीच स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी इस बीमारी की चपेट में आ गईं। लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गंभीर हालत में दाखिल कराईं गईं। सूत्र से जानकारी मिली की लता मंगेशकर ने कई दिनों बाद कल रात को भरपेट खाना खाया। …

मुंबई। कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं। बढ़ती महामारी के बीच स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी इस बीमारी की चपेट में आ गईं। लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गंभीर हालत में दाखिल कराईं गईं।

सूत्र से जानकारी मिली की लता मंगेशकर ने कई दिनों बाद कल रात को भरपेट खाना खाया। रविवार की रात को अच्छी तरह से खाना खाया और आज सवेरे तकरीबन 8.00 बजे उन्होंने बड़े उत्साह के साथ नाश्ता भी किया।

लता मंगेशकर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हो गया है जिसे ‘कोविड निमोनिया’ के नाम से जाना जाता है। रविवार को डॉक्टर ने बताया कि लता मंगेशकर का आईसीयू में इलाज जारी है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

बोनी कपूर ने शेयर की अर्जुन कपूर और सोनम कपूर की थ्रोबैक तस्वीर

बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर ने अपने बेटे अर्जुन कपूर और उनकी कजिन सोनम कपूर के बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बोनी कपूर ने अपने बेटे अर्जुन कपूर और उनकी कजिन सोनम कपूर के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में, सोनम और अर्जुन एक सोफे पर बैठे हुये दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन ने यलो कलर की कार्टून प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई है, जबकि सोनम ने वाइट स्ट्रैप फ्रॉक पहन रखी है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बोनी कपूर ने शेयर की अर्जुन कपूर और सोनम कपूर की थ्रोबैक तस्वीर

संबंधित समाचार