मुरादाबाद : सीएम व भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के साथ-साथ भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो लोग वोट दिलाने को लेकर सौदेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों व्यक्तियों ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री पर भी अभद्र टिप्पणी कर डाली। वायरल वीडियो मूंढापांडे थानाक्षेत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के साथ-साथ भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो लोग वोट दिलाने को लेकर सौदेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों व्यक्तियों ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री पर भी अभद्र टिप्पणी कर डाली। वायरल वीडियो मूंढापांडे थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। मूंढ़ापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि वीडियो की जांच करने के साथ ही आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बीते दिनों संभल जिले का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक चालान काटने का विरोध करते हुए पुलिस कर्मी को धमकी दे रहा था। बाद में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। पुलिस कार्रवाई के बाद युवक ने माफी भी मांगी थी। सोमवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वोट दिलाने को लेकर दो व्यक्ति सौदेबाजी करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में दोनों लोग स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मूंढ़ापांड़े पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा एक व्यक्ति खबड़िया भूड़ का पूर्व प्रधान हैं। वहीं दूसरा व्यक्ति उसका मुंशी हैं। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ आठ दिसंबर 2021 को पथराव व फायरिंग में मुकदमा दर्ज किया था। राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

संबंधित समाचार