बरेली: लड़की पक्ष पर ब्लैकमेल करने का आरोप, जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शादी पक्की करने के बाद लड़की वाले अब खुद ही शादी तोड़कर लड़के वालों से मोटी रकम की मांग कर रहे है। रुपये न देने पर उन्होंने लड़के पक्ष को जेल भेजने की धमकी भी दी है। सोमवार को रूम सिंह ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। जिसपर एसएसपी ने सीओ …

बरेली,अमृत विचार। शादी पक्की करने के बाद लड़की वाले अब खुद ही शादी तोड़कर लड़के वालों से मोटी रकम की मांग कर रहे है। रुपये न देने पर उन्होंने लड़के पक्ष को जेल भेजने की धमकी भी दी है। सोमवार को रूम सिंह ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। जिसपर एसएसपी ने सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बहेड़ी के गांव पिन्दारी अशोक निवासी रूम सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी वहीं की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। अब लड़की पक्ष बेटी की शादी कहीं और करना चाहता है और उन पर दबाव बना रहा है कि वह उन्हें 3.50 लाख रुपये वापस करें। रुपये वापस न करने पर वह उन्हें दहेज के झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवा देंगे।

वहीं पीड़ित का कहना है कि लड़की पक्ष ने सगाई के समय सिर्फ ₹11000 रुपये खर्च किए थे। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी लड़की पक्ष दो जगह से बेटी की शादी तय करने के बाद वहां से भी मोटी रकम वसूल चुका है।

यह भी पढ़े-

बरेली: दिनेश सक्सेना बने यूपी पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

संबंधित समाचार