यूपी चुनाव-2022: एआईएमआईएम ने आठ प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की, देखें…
लखनऊ। ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने सोमवार को आठ प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से पंडित मनमोहन झा, मुजफ्फर नगर सदर से इंतजार अंसारी, छतरावल से ताहिर अंसारी, फर्रुखाबाद की भोजपुर सीट से तालिब सिद्दीकी, झांसी सदर सीट से सादिक अली को मैदान …
लखनऊ। ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने सोमवार को आठ प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से पंडित मनमोहन झा, मुजफ्फर नगर सदर से इंतजार अंसारी, छतरावल से ताहिर अंसारी, फर्रुखाबाद की भोजपुर सीट से तालिब सिद्दीकी, झांसी सदर सीट से सादिक अली को मैदान में उतारा गया है।
एआईएमआईएम ने रुदौली से शेर अफशान को बनाया उम्मीदवार
अयोध्या की रुदौली सीट से शेर अफगान, बरेली की भिठारी चैनपुर सीट से तुफीक प्रधान और बलरामपुर की अतरौला सीट से डा. अब्दुल मन्नान को प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने इन आठों प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की।
ये भी पढ़ें; बिना व्यवस्था कैसे हो सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई, विद्यार्थी परेशान…
प्रदेश के सभी जिलों में नये कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी…
लखनऊ। प्रदेश के सभी 75 जिलों में नये कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रदेश के 19 जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से ज्यादा होने के कारण नये कोरोना दिशा-निर्देशों को लागू किया गया हैं।
प्रदेश में कोरोना का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की संख्या में इजाफे के साथ ही अब इससे होने वाली मृत्यु का आंकड़ा भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां बढ़ कर एक लाख छह हजार 616 हो गई है तो बीती पहली जनवरी से आज तक कुल 17 दिन में हुई मौतों का आंकड़ा भी 57 पर पहुंच.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: प्रदेश के सभी जिलों में नये कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी…
