आज का राशिफल। 18 जनवरी, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज मौसम में बदलाव के कारण सर्द-गर्म हो सकता है। घर में किसी कारण कलह हो सकती है। संपत्ति खरीदने के लिए दिन बहुत शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है। आपको निरादर का सामना करना पड़ेगा। वृष आज मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलने …

मेष

आज मौसम में बदलाव के कारण सर्द-गर्म हो सकता है। घर में किसी कारण कलह हो सकती है। संपत्ति खरीदने के लिए दिन बहुत शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है। आपको निरादर का सामना करना पड़ेगा।

वृष

आज मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलने की सम्भावना बन रही है। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। प्राइवेट जॉब में आपकी आय में वृद्धि होगी।

मिथुन

आज परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास में कमी आएगी। दूसरों को दोष देने से आपको नुकसान होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।

कर्क

आज विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा में प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। वैवाहिक जीवन बेहद सुखदायी रहेगा। व्यवसाय में बड़ी डील मिलने के योग बन रहे हैं। जॉब में मनचाही ज़िम्मेदारी मिल सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

सिंह

आज आपके कार्यों में अचानक अवरोध आ सकता है। अपनी कार्यक्षमता पर अविश्वास न करें। दूसरों की चिकनी-चुपड़ी बातों पर भरोसा करना उचित नहीं है। बेरोजगार लोगों को जॉब की चिंता रहेगी।

कन्या

आज जॉब में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। संतान के व्यवहार से आनंदित रहेंगे। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। दोस्तों से आपकी समस्याओं को शेयर कर सकते हैं। व्यवहार कुशलता से लोगों का विश्वास जीत लेंगे।

तुला

आज विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट में जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त होगा। पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक

आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए आज का दिन शानदार है। पुराने संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य सुचारू रूप से पूर्ण होते रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से मानसिक शांति होगी।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। निजी रिश्तों के प्रति निष्ठा में कमी हो सकती है। अनजान लोगों पर अंध विश्वास न करें। काम की अधिकता के कारण आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।

मकर

आज साझेदारी वाले व्यापार में आपको लाभ होगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। प्रेमी जन से उपहार मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।

कुंभ

आज मित्रों के साथ गलतफहमी दूर होगी। वाणी में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उधार लेन-देन से आज बचें। चुगलखोर लोगों से दूर रहें। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मीन

आज प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लेकिन इस बीच दूसरों से ज्यादा बात न करें। जल्दबाज़ी में कोई कार्य न करें। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।