बलरामपुर: सपा के पूर्व मंत्री पर दर्ज हुई रिपोर्ट, जानें क्यों…
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के गैसड़ी कोतवाली में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री पर पुलिस आचार संहिता व धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। सपा… अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि पूर्व मंत्री ने गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लठावर, मझौली, सिंहमोहानी, परसा, महादेव …
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के गैसड़ी कोतवाली में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री पर पुलिस आचार संहिता व धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। सपा…
अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि पूर्व मंत्री ने गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लठावर, मझौली, सिंहमोहानी, परसा, महादेव शिवपुर, ग्राम पलईडीह, बकौली और ग्राम राजपुर ब्लाक गैंसड़ी में सैकडों समर्थकों संग कोरोना गाइडलाइन, आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन कर जनसम्पर्क किया था।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को संज्ञान में लेकर आरोपी एसपी यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। इसको लेकर सपा सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे डॉ एसपी यादव ने अपने खिलाफ सत्तापक्ष का षडयंत्र करार दिया है। जिला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा के नेता खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे है।
बलरामपुर: पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद का निधन, भाजपा में शोक की लहर
यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरसअस सूबे के बलरामपुर जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संघर्षों के साथी पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद का लंबी बीमारी के बाद आज सोमवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुखदेव प्रसाद वर्ष 1952 से पूर्व पीएम अटल बिहारी के सहयोगी थे। बलरामपुर संसदीय सीट से जब अटल बिहारी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था तो उन्होंने चुनाव प्रचार से लेकर सारी जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठा रखी थी।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बलरामपुर: पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद का निधन, भाजपा में शोक की लहर
